||Delhi||Nancy Kaushik||यमुनानगर जिला जेल में आज चलाया गया सर्च ऑपरेशन। यह सर्च ऑपरेशन यमुनानगर जिला पुलिस के अधिकारियों और जेल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चलाया। जिला जेल के एसपी विशाल छिब्बर और जेल के कई अधिकारी के साथ-साथ यमुनानगर पुलिस के कई डीएसपी और भारी पुलिस फोर्स के साथ यह सर्च ऑपरेशन जेल में चला गया । सुबह ही यह सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया था करीब डेढ़ घंटे तक यह सर्च ऑपरेशन चला। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई कमी नहीं मिली और ना ही कोई मोबाइल फोन या अन्य सामान मिला। एसपी जेल का कहना है कि जेल में अनुशासन बना रहे इसलिए इस प्रकार का सर्च ऑपरेशन समय-समय पर चलाया जाता है ।ताकि कोई भी आपराधिक गतिविधि ना पनप पाए वही जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह एक रूटीन का हिस्सा है जिसके तहत आज सुबह-सुबह जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जेल के हर बैरक को चेक किया गया हाई सिक्योरिटी सेल से लेकर सभी जगह पर पूरे तरीके से सर्च की गई।
जिला पुलिस के अधिकारी डीएसपी राजीव ने बताया कि जेल प्रशासन के साथ मिलकर आज जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें करीब 200 पुलिसकर्मियों इस सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जेल से कोई भी आपराधिक गतिविधि ना हो पुलिस का यही प्रयास रहता है कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लग सके उसी उद्देश्य के साथ आज जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया उन्होंने बताया कि इस जेल में दो हजार के करीब कैदी बंद है और वही कुछ जम्मू कश्मीर के कह दी थी इस जेल में बंद है उसके तहत भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम है यहां पर किए गए हैं बीएसएफ के जवान भी जेल की सुरक्षा में है।
वहीं एसपी जेल विशाल छिब्बर ने बताया कि जेल में अनुशासन बना रहे इसलिए समय-समय पर इस प्रकार का सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। आज भी जेल के हर कोने में सर्च की गई वहीं उन्होंने कहा कि कई बार जो मोबाइल मिलने के सामने मामले सामने आते हैं उसको लेकर भी जेल में पूरी तरीके से समय-समय पर सर्च की जाती है। और जेल के बाहर ही एरिया की तरफ भी चेक किया जाता है ।क्योंकि बाहर से कई लोग फोन अंदर फेंकते हैं लेकिन फिलहाल आज के सर्च ऑपरेशन में इस प्रकार की कोई भी गतिविधि नहीं मिली। और जिस प्रकार से कई गैंगस्टर भी यहां पर बंद है उन्हें हाई सिक्योरिटी सेल में बंद किया गया है ।और जम्मू कश्मीर के कैदियों के चलते बीएसएफ के जवान भी जेल की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
आपको बता दें कि 1 दिन पहले यमुनानगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले नाम ही बदमाशों गैंगस्टर और उनसे जुड़े सहयोगियों के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश और भारी मात्रा में असलहा बरामद किया था ।वहीं आज जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है ।उद्देश्य यही है भी अपराध ना पनप पाए और अपराध और अपराधियों पर लगाम लग सके।